भंडरिया :गढ़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में उसे समय सनसनी फैल गई जब नवनिर्मित पैक्स भवन के गोदाम के शौचालय के टंकी के गड्ढे में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के निवासी याकूब लकड़ा के पुत्र प्रदीप लकड़ा 40 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक की मां पूनम लकड़ा ने फरहद खाना और पुत्र इम्तियाज खान पर आरोप लगाया कि उसके बेटे को अवैध बालू ढलाई के देख रेख के लिए ढाई सौ रुपए देने की बात कह कर ले गया था। हालांकि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। मृतक की मां पूनम लकड़ा ने
बताया कि शुक्रवार की रात भंडारिया के फरहद खान ने उनके बेटे को लगातार फोन कर बुला रहे थे और अवैध बुला ढोलई केलिए अढ़ाई सौ रुपए कह कर देखरेख के लिए ले जाया गया था। देर रात तक प्रदीप घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता होने लगी। शनिवार की सुबह उन्होंने उसकी तलाश शुरू की फोन करने वाले लोगों के घर जाकर पूछताछ की गई। लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इस बीच इंटरनेट सोसल मीडिया के माध्यम से बैरिया में शव मिलने की तस्वीर वायरल हुई। तस्वीर देखकर परिजन ने स्वर्गीय प्रदीप की पहचान की और घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे की मौत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराकर शव को परिजनों को शौप दिया। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने भंडरिया पहुँच कर शव के साथ परिजन व ग्रामीण ने भंडरिया के इंदिरा गांधी चौक को रात करीब 8:00 बजे जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। रात करीब 1:00 बजे भंडरिया पुलिस पहुँच कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।
पैक्स गोदाम के शौचालय के गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी

