धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत अंतर्गत पीएम श्री हाई स्कूल खुटिया में शनिवार को धुरकी पुलिस के द्वारा एकदिवसीय जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा, महिला सुरक्षा एवं मद्य निषेध जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे करें, संदिग्ध लिंक व ओटीपी साझा न करने की आदत क्यों जरूरी है, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों और नशे के दुष्प्रभावों से भी छात्रों को अवगत कराया।
थाना प्रभारी ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले कल के जिम्मेदार नागरिक और समाज के आधार हैं।इस दौरान विद्यालय के हेडमास्टर अरविंद कुमार यादव, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
धुरकी:पीएम श्री हाई स्कूल खुटिया में धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान:छात्रों को दी साइबर व सामाजिक सुरक्षा की सीख

