केतार(गढ़वा):प्रखंड स्तरीय आईईडीपी केंद्र परिसर में सोमवार को मातृ हिंदी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजगार मेला के लिए प्रशिक्षण पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं ने केक काटकर हिंदी दिवस मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।केंद्र के निदेशक श्याम बिहारी राम ने प्रशिक्षणार्थियों को हिंदी भाषा के गौरव और उसके महत्व से अवगत कराया।इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य में मिलने वाले रोजगार के विभिन्न अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईईडीपी प्रखंड प्रबंधक श्याम कुमार ने किया।इस अवसर पर ,रूपेश कुमार,वाल्मीकि रजक, रोहित कुमार,पूजा कुमारी और नीतू कुमारी सहित दर्जनों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

