धुरकी मे समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने बुधवार को प्रखंड के खाला गांव के टेड़ी दामर टोले पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी. इस दौरान ग्रामीणों ने इस टोल पर धुरकी मुख्य पथ से टोल पर आने की मुकम्मल सड़क नहीं होने की समस्या सुनाया. समाजसेवी दीपक ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए कहा कि निश्चित रूप से मैं अपने निजी खर्चों से धुरकी मुख्य पथ से टेढ़ी दामर तक सड़क का निर्माण किया जायेगा.और जो भी मूलभूत समस्याएं हैं उसे निश्चित रूप से समाधान करने का प्रयास करूंगा. उन्होंने पूर्व और वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों विधायक भवनाथपुर विधानसभा की जनता को छलने का काम किया है. बड़े-बड़े वादे करके वोट लिया लेकिन गांव की विकास के लिए दोनों विधायक काम नहीं किया. उन्होंने वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर तंज कहते हुए कहा कि उन्हें जनता की विकास नहीं अपनी विकास करने की चिंता है. जिस उम्मीद से हम सभी मिलकर इन्हें विधायक बनने का काम किया था उसके लायक वर्तमान विधायक खरा नहीं उतरे. इसी को देखते हुए हमने जनता के बीच उनके नाकामी को बताने के लिए पहुंच रहे हैं. यथासंभव जनता की समस्या का भी हमने समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भनाथपुर के प्रत्येक गांव में जरूरत के हिसाब से एक सड़क और जहां पेयजल की समस्या है वहा एक चापाकल देने का काम कर रहे हैं कार्यक्रम के दौरान बीकू जायसवाल, मजबूदीन अंसारी ,महताब अंसारी, मुबारक अंसारी, उमर अंसारी, फैजुल्ला अंसारी, सहित कयी लोग उपस्थित थे.

