Breaking

बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

बंशीधर नगर : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार से तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उदघाटन रमना के सीओ विकास कुमार पांडेय, प्रमुख करुणा सोनी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे एवं झारखंड खेल रत्न एवं झारखंड तीरंदाजी एवं राइफल शूटिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित बर्मन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। स्कूल की शिक्षिका नीतू सिंह ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर, बच्चों ने पुष्पगुच्छ देकर तथा निदेशक ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कैंप में बिरला स्कूल के छात्रों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के प्रतिभागी भी बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। उस मौके पर रमना के सीओ विकास कुमार पांडेय ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में कैंप बहुत जरूरी है।

उन्होंने छुट्टियों के दौरान छात्रों को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखने के लिये स्कूल के पहल की सराहना की। प्रमुख करुणा सोनी ने छात्रों को नये कौशल सीखने और सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रोत्साहित किया। अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने युवा मन को आकार देने में अनुशासन और खेल के महत्व पर जोर दिया। सुमित बर्मन ने तीरंदाजी और राइफल शूटिंग को करियर विकल्प के रूप में रेखांकित किया और छात्रों को खेल को गंभीरता से अपनाने के लिये प्रेरित किया।निदेशक मनीष सिंह ने कहा की समर कैंप हमारी प्रतिबद्धता है कि छात्रों को ऐसे कौशल मिलें जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को आकार दे। हमारे बच्चों को प्रेरित करने के लिये हम सभी अतिथियों के आभारी हैं। सह निदेशक युवराज सिंह ने कहा की हम चाहते हैं कि हर बच्चा अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचाने। यह शिविर उसी दिशा में एक कदम है।प्राचार्य रविश प्रजापति ने कहा की हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां छात्र पाठ्यपुस्तकों से परे अपनी प्रतिभा को तलाश सकें। उन्होंने कहा कि यह शिविर रचनात्मकता, जीवन कौशल और खेल को एक साथ लाता है। तीन दिवसीय कैंप के दौरान छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिये राइफल शूटिंग और तीरंदाजी के विशेष प्रशिक्षक आमंत्रित किये गये हैं। कैंप में छात्र नो फायर कुकिंग, नृत्य, संगीत, कला एवं शिल्प सहित विविध गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।शिक्षक छात्रों को ड्राइंग और रचनात्मक अभिव्यक्ति के नये रूपों से परिचित करा रहे हैं। कैंप के पहले दिन का समापन शिक्षिका भावना ओझा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन कोमल केशरी ने किया। कैंप को सफल बनाने में अल्का तिवारी, अनामिका प्रजापति, प्राची पाठक, राजकुमार, उत्सव, उमंग, मुकेश कुमार, नीतू सिंह, गार्गी जायसवाल, ऋचा सिंह, मुस्कान सिंह, मुकेश चंद्रा एवं सोनू पटेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|