विशुनपुरा(गढ़वा):विशुनपुरा थाना कांड संख्या- 01/26, दिनांक 20 जनवरी 2026 के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एससी/एसटी एक्ट के नामजद अभियुक्त दयाशंकर गुप्ता, पिता राम लगन साह, निवासी विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।इस कांड में भारतीय न्याय संहिता की मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं शांति भंग से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

