केतार(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर निवासी प्रसाद डोम की पत्नी कमला देवी की गंभीर बीमारी के कारण कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी।उनके श्राद्ध कर्म के अवसर पर सामाजिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली।युवा समाजसेवी पंकज सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए शोक संतप्त परिवार को खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग उन्होंने अपने समर्थक बसंत कुमार सिंह और प्यारी राम के हाथों प्रसाद डोम तक पहुंचाया। श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित डोम परिवारों ने पंकज सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा गरीबों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।उनके इस सहयोग से पीड़ित परिवार को काफी सहारा मिला है।ग्रामीणों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इसी तरह आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए,जिससे आपसी भाईचारा और मानवता मजबूत हो।

