कांडी(गढ़वा):थाना क्षेत्र के जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के समीप सड़क दुर्घटना में डुमरसोता गांव निवासी एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डुमरसोता गांव निवासी राकेश सिंह (45 वर्ष) और उनकी पत्नी ममता देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल और कार कि आमने सामने कि जोरदार टक्कर हो गई थी। डुमरसोता निवासी शशांक शेखर के अनुसार, दुर्घटना विद्यालय के समीप सड़क पर हुई। हादसे में राकेश सिंह और उनकी पत्नी ममता देवी को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाया और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मझिआंव भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दंपति के हाथ-पैर टूट गए हैं तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटना को लेकर चर्चा रही। वहीं घटना कि सूचना मिलते हीं कांडी थाना पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गए हैं।

