Breaking

मझिआंव में कपड़ा दुकान में भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

दुकान बंद कर अपने नये दुकान में सामान व्यवस्थित करने में जुटे थे मालिक अनिल कुमार गुप्ता, दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना; आग लगने के कारणों पर संशय

मझिआंव:नगर पंचायत मझिआंव के मुख्य बाजार स्थित ब्लॉक रोड में परिधान वस्त्रालय के बगल में संचालित फंकी बॉयज कलेक्शन कपड़ा दुकान में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। दुकान मालिक स्वर्गीय श्यामबिहारी गुप्ता के पुत्र अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार, आग में करीब 10 लाख रुपये के कपड़े एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकान बंद थी। दुकानदार अनिल कुमार गुप्ता अपनी दुकान में सामान व्यवस्थित करने में व्यस्त थे, जिसके कारण उन्होंने दुकान बंद रखी थी। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और दुकान में रखे कपड़े एवं अन्य सामग्री इसकी चपेट में आ गए। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोग आग बुझाने और सामान बचाने में जुट गए। कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से कपड़े निकालकर बाहर फेंकने का प्रयास किया, जबकि अन्य लोग पानी की मदद से आग बुझाने में लगे रहे। घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। नगर पंचायत की ओर से भी टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं होने की बात

दुकान मालिक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना पर सवाल उठाया है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अनिल कुमार गुप्ता ने घटना की जांच के लिए स्थानीय थाने में आवेदन देने की बात कही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में आवेदन दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के वास्तविक आकलन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|