धुरकी (गढ़वा)। धुरकी प्रखंड के कदवा रक्सी गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गांव की नवयुवक दुर्गा कमेटी कदवा रक्सी तथा कदवा टोला पूर्वी युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों समितियों के श्रद्धालुओं ने शिव घाट और गोयठा नदी पुल के समीप पहुंचकर कलश में जल भरा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवयुवक दुर्गा कमेटी कदवा रक्सी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, सचिव नरेश राम, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव और कोषाध्यक्ष अवधेश भुइयां के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सहयोगी सतनारायण बैठा, अखिलेश विश्वकर्मा, अर्जुन पासवान, कृष्ण ठाकुर, मनोज गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा, अमर राम और उदय शंकर यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए। वहीं, कदवा टोला पूर्वी युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सरवन यादव, कोषाध्यक्ष सुधीर भुइयां और सचिव मनोज यादव के नेतृत्व में कलश भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विनोद यादव, लल्लू भुइयां, शिव शंकर यादव, प्रेम सागर, अंगद, लाल बिहारी, संजय यादव और उपमुखिया विजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। दोनों समितियों ने नवरात्र को शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
धुरकी के कदवा रक्सी में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

