Breaking

दुर्गा पूजा में कानून-व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता: कांडी पुलिस 

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

कांडी(गढ़वा):आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, नशाखोरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने की बात कही गई।प्रशासन ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कहा कि केवल निर्धारित मानक के अनुरूप धीमी आवाज में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी। पूजा पंडालों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, पर्याप्त रोशनी तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य होगी। प्रतिमा विसर्जन हर हाल में शाम छह बजे तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान जगदीश यादव ने कांडी बाजार में अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। दिनेश कुमार ने सड़क किनारे संचालित मांस दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। नीरज सिंह ने खुले में मांस बिक्री एवं अवैध देशी शराब पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, मुर्तजा अंसारी ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी।अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि कांडी की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए रही है। इसे कायम रखना प्रशासन के साथ-साथ सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी सूचना को सत्यापन के बिना सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|