Breaking

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ झामुमो का विरोध मार्च, पुतला दहन

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

गढ़वा :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। मतदाता सूची से कथित रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने गोविंद उच्च विद्यालय मैदान (टाउन हॉल) से विरोध मार्च शुरू किया, जो रंका मोड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए कई फैसलों पर अन्य चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है। झामुमो नेताओं ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है तथा किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची में शामिल पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़े नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी जनजागरण और आंदोलन जारी रखेगी।विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, तनवीर आलम, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, जिला सचिव शरीफ अंसारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, लल्लू राम, फरीद खान, चंदन जायसवाल, फुजेल अहमद, दीपमाला, अशर्फी राम, आशिष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|