हरिहरपुर(गढ़वा):आगामी दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की देर शाम हरिहरपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष के समीप विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनहोनी और व्यवधान को रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें राहुल कुमार सिंह को अध्यक्ष, दयाशंकर सिंह उर्फ रिशु सिंह को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार पासवान को सचिव, मिथिलेश पासवान को उपसचिव तथा प्रकाश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी दुर्गा पूजा को बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे, इस दिशा में आवश्यक तैयारियां करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने नई कमेटी के गठन पर सहमति जताते हुए दुर्गा पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

