
श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अविनाश राज ने निवर्तमान थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद अविनाश राज ने थाना के अधिकारियों एवं कर्मियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की जानकारी ली।
थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित कराना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

