रंका(गढ़वा):अनुमंडल पदाधिकारी रंका के निर्देश पर चिनियां अंचलाधिकारी उमेश्वर यादव ने चिनियां थाना में दिनांक 14 सितंबर 2026 को पकड़े गए अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्द प्राथमिकी में कहा गया है कि रंका अनुमंडल पदाधिकारी चिनियां थाना पुलिस गस्ती दल के साथ अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध क्षेत्र में छापामारी में निकले हुए थे।इसी क्रम में समय लगभग 9:00 बजे सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अबैध बालू ट्रौली में लोड एक ट्रैक्टर चिनियां गुरूसिंधु रोड में आ रही है। सूचना पर जैसे ही ग्राम छतैलिया पहुंचे, अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को थाना गस्ती दल के साथ घेरकर पकड़ा गया। मौके पर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। जांच के क्रम में उक्त ट्रैक्टर में लगभग 100 सीएफटी अवैध बालू लोड पाया गया। तत्पश्चात उक्त स्वराज कंपनी का ब्लू-सफेद रंग का ट्रैक्टर के ट्रोली में लोड अवैध बालू को अनुमंडल पदाधिकारी रंका द्वारा विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है।उक्त वाहन मालिक एवं चालक के द्वारा अबतक लदे बालू खनिज का परिवहन चालान जांच हेतु प्रस्तुत नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त ट्रैक्टर में अवैध खनन कर बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि न्यायालय के द्वारा दिनांक – 10/6/2026 से 15/10/2026 तक खनिज संपदा का अवैध उत्खनन एन जी टी लागू है। अतः बालू खनिज के अवैध खनन और परिवहन करने के आरोप में उक्त वाहन के मालिक एवं चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

