धुरकी(गढ़वा):धुरकी प्रखंड क्षेत्र के रक्सी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया जिसके लिए आम बैठक आहूत की गई थी जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में अतिकुर रहमान तथा चंद्रशेखर राम उपस्थित थे ग्रामीणों की आम बैठक तथा सर्व सहमति से अनिल साव को अध्यक्ष सोनी देवी को उपाध्यक्ष तथा सविता देवी को सहयोजिका का बनाया गया । सदस्य बबलू राम, अजय घासी ,सोनी देवी, रानी देवी ,सुनीता देवी, प्रदीप बेड़िया ,रमेश गोड,सविता देवी, जाहिद अंसारी, कसीमा बीवी ,रेखा देवी ,गीत देवी ,अनीता कुवॉर सदस्य बने फिर सर्व सहमति से अध्यक्ष को चुना गया अध्यक्ष बनने के उपरांत अनिल साव ने
कहा कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से चलने कि उनकी मंशा है विद्यालय में एमडीएम का संचालन विधिपूर्वक हो यही मेरी ख्वाहिश है ग्रामीणों तथा प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की उनकी मंशा है
रक्सी स्कूल में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, अनिल साव बने अध्यक्ष

