श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):अखिल भारतीय महासभा के तत्वावधान में रविवार को जंगीपुर ग्राम स्थित अखरा पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.गोष्ठी का शुभारंभ अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव का0 के0डी0 सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे का0 सुनील कुमार व का0 मानमती देवी का चरण धोकर तथा मिठाई बांटकर किया.गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव का0 के0 डी0 सिंह ने कहा कि अपने बच्चों के सुंदर भविष्य के लिये, अपने हक व अधिकार के लिये संघर्ष करें.अपने हक व अधिकार के प्रति जागरूक हों.अब बदलाव जरूरी है.उन्होंने उपस्थित लोगों को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक करते हुये सिधो -कान्हू,फूलों-झानो, नीलाम्बर-पीताम्बर, बिरसा मुंडा के संघर्षों की याद दिलाया.उन्होंने कहा कि जल,जंगल,जमीन की हिफाजत,बच्चों की शिक्षा के लिये संघर्ष तेज करें,उन्होंने लोगो से आगामी एक सितंबर को दिल्ली चलने की अपील किया.भाकपा के पलामू जिला परिषद सदस्य प्रभु साव ने बच्चों को शिक्षा दिलाने,अपने हक व अधिकार के प्रति सजग रहने की अपील किया.भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने सभी आदिवासी समुदाय के लोगो को एकजुट होकर जल,जंगल व जमीन की हिफाजत व हक अधिकार के लिये संघर्ष तेज करने की अपील किया.कार्यक्रम को भाकपा राज्य परिषद के सदस्य विनोद ठाकुर,अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के सदस्य सुनील कुमार,रामनाथ उरॉव सहित अन्य ने सम्बोधित किया. कार्यक्रम में जिला कमिटी सदस्य राजकुमार राम,विद्या पासवान,मुन्ना राम,बसु उरॉव,सुनील उरॉव,मूर्ति कुँवर,राम विजय सिंह,राजकुमार भुइया ,खलील खान, अवधेश उरॉव,राजेन्द्र उरॉव,अरुण उरॉव,रविन्द्र उरॉव,नगीना उरॉव,रूपदेव उरॉव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

