केतार(गढ़वा):प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से गुरुवार को प्रतीक्षा सूची से एक अभ्यर्थी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाचा डुमर मुखिया श्यामसुंदर बैठा के पुत्र विकास कुमार रजक को प्रखंड समन्वयक PMAY-Gके पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।उपायुक्त- सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा योजना के सफल,पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आने की अपेक्षा है।इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

