धुरकी (गढ़वा ) भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा धुरकी प्रखंड क्षेत्र में दो प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास किया गया प्रखंड के केतमा गांव में मां सत्य याही मंदिर तक पहुंच पर तथा चार दीवारी निर्माण की योजना आनाबद निधि से लगभग 20 लाख रुपए की लागत से तथा दूसरी योजना 15 में वित आयोगयोजना स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण लागत लगभग 53 लाख की आधारशिला रखी इन दोनों स्थानों पर सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है चुनाव से पहले उन्होंने मैया सम्मान योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने की बात कही थी जो धरातल पर उतरा है अब इसका बहुत सारा लाभ झारखंड प्रदेश की महिलाएं उठा रही है
उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि की जिस आशा विश्वास के साथ लोगों ने हमारे ऊपर विश्वास जताया है उसे विश्वास पर खराब उतरेंगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या पर उनकी नजर है और उसके निदान के लिए दिन-रात प्रयत्न कर रहे हैं इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष इसराइल खान विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव जीतन ठाकुर जिला परिषद अध्यक्षा शांति शैलेश यादव साहेब राम कृष्ण सिंह साबिर अंसारी रामप्रवेश राम नरेश यादव धीरेंद्र यादव जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी मुखिया प्रतिनिधि हरी लाल सिंह साहित लोग उपस्थित थे सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी जनार्दन रावत अपने दल बल के साथ सक्रिय दिखे

