केतार(गढ़वा):छाताकुंड प्लस टू उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश्वर ठाकुर के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय शैक्षणिक जीवन को नमन किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजेश्वर ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार ने सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया।इन्हो ने अपने जीवन काल में लगभग 20 वर्षों तक पारा शिक्षकों का राज्य तक की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई,और 50% पारा शिक्षकों को बहाली में आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई शिक्षक और छात्र भावुक हो उठे तथा उनके साथ बिताए गए प्रेरणादायक पलों को साझा किया।अपने संबोधन में राजेश्वर ठाकुर ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बिताया गया प्रत्येक दिन उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और कठिन परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।और कहा कि जब भी मेरी आवश्यकता आप सभी को महसूस होगी और आप बुलाएंगे तो मैं निश्चित रूप से आप सबों के बीच उपस्थित होऊंगा।समारोह का समापन उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाओं तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना के साथ किया गया।मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रभुणाथ राम, शिक्षक शैलेश कुमार, नरेश कुमार गुप्ता, अंबुज कुमार,भरत प्रसाद, ब्रजेश कुमार राय,संजय कुमार मिश्रा,मोहम्मद तस्लीम,सुनील कुमार,दीनानाथ मेहता,अनुज कुमार कमलापुरी,आशीष पाठक,राजेश राम,बिनोद पाल,सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

