
श्री बंशीधर नगर: स्थानीय ट्रामा सेंटर में भारतीय रेस क्रॉस सोसाइटी श्री बंशीधर नगर के द्वारा मनाया गया ।उक्त अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 21यूनिट रक्त रक्तदाताओं के द्वारा रक्त डोनेट किया गया। इसके पूर्व रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धनाथ प्रसाद, सचिव डॉक्टर धर्मचंद लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ शुक्ला प्रसाद ,उपाधीक्षक डॉक्टर सुचित्रा कुमारी, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना प्रकाश, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,सहसचिव अश्विनी कुमार कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ सिद्धनाथ प्रसाद ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो मानव हित में कार्य करने में अग्रणी है।
सचिव डॉक्टर धर्मचंद अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना आज के ही दिन भारत में 1920 में की गई थी संस्थापक हेनरी डोनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष में आज के दिन प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रकृति आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा और सहायता प्रदान करना प्रमुख है।. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद प्रसाद, तसलीम खान, महमूद आलम सीनियर, सीताराम जायसवाल, तुलसी दास, सूरज प्रसाद, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

