रंका (गढ़वा):बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है” उक्त बातें रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने कही। मुखिया रीमा देवी 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर ग्राम – हुरदाग में मोड़ पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुखिया ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और समाज में समानता स्थापित करने में उनके योगदान को विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुखिया रीमा देवी के द्वारा उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

