Breaking

समय पर आएं शिक्षक, लापरवाही पर रुकेगा वेतन: बीईईओ

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

कांडी(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ विजय कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों को समय की महत्ता समझाते हुए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने विलंब से आने वाले शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी शिक्षक समय के पाबंद रहें, अन्यथा अगली बार वेतन बंद कर दिया जाएगा। बीईईओ ने कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति तथा एमडीएम (मिड-डे मील) का प्रतिदिन ऑनलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य है। मेनू के अनुसार एमडीएम का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के साथ उन्होंने कहा कि “बच्चों को भोजन कराना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं, इसलिए उनके शिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी छात्र का नामांकन एक साथ निजी और सरकारी दोनों विद्यालयों में नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में नाम हटाने की कार्रवाई की जाए। विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, लेसन प्लान एवं शैक्षणिक रूटीन तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर “रुआर” कार्यक्रम के तहत विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा, जबकि 13 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने शिक्षकों को बीआरसी से पुस्तक एवं बैग का उठाव कर समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही इको क्लब के तहत पौधारोपण एवं संरक्षण, छात्रों का आधार अपडेट कर बैंक खाता खुलवाने, इको क्लब एवं बाल संसद के पुनर्गठन तथा “प्रयास” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।बैठक में लेखापाल रौशन कुमार तिर्की, बीआरपी सुनील कुमार, सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे, अरुण कुमार, प्रभु राम, मनोहर कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company