झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची संशोधन को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून 2026 को गढ़वा जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में प्रखंड के सभी 52 बीएलए2 (BLA2) का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले बीएलए2 को ले जाने-लाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान ने कहा कि झामुमो मतदाताओं का नाम एसआईआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) में किसी भी स्थिति में नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए पार्टी वृहद स्तर पर तैयारी कर रही है।विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलए2 के प्रशिक्षण में झामुमो के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। उन्होंने लाने-लजाने की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। लक्ष्मण प्रसाद यादव ने जोर देते हुए कहा कि विशेष मतदाता पूर्ण निरीक्षण अभियान में सभी योग्य मतदाताओं का नाम दर्ज हो, इसके लिए पार्टी अथक प्रयास कर रही है।बैठक में झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष शैलेश यादव, सचिव कृष्ण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बसंत गोड़, रामकिसुन कोरवा, उमेश राम, वशी अहमद, जाबिर अंसारी, असगर अंसारी, बिहारी सिंह, रामकेश्वर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

