रंका(गढ़वा):अनुमंडल अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के सोनदाग पंचायत के भलूवानी गांव में श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सोमवार की रात्रि में भव्य चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया रीमा देवी एवं पूर्व मुखिया मालती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट कर किया। इस चैता दुगोला कार्यक्रम में झारखंड के राजमुनी सिंह व्यास और बिहार के महेश लाल यादव के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। उन्होंने भक्ति,बीर और श्रृंगार रस से सराबोर एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत कर लोगों को रातभर झुमाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हम सब हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों के लिए आदर्श हैं। इनके चरित्र एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। मुखिया रीमा देवी ने कहा कि चैता दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में भगवान श्रीराम के प्रति सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। वहीं पूर्व मुखिया मालती देवी ने चैता दुगोला में आए सभी श्रद्धालु सज्जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ दयाशंकर ठाकुर, रामनवमी मेला समिति के अध्यक्ष भाजपा के मनोज कुमार ठाकुर, उपमुखिया सत्यनारायण सिंह, संरक्षक फौदार सिंह, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, रंजन सिंह, बीरबल सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

