बंशीधर नगर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
बंशीधर नगर : शहर के चचेरिया में स्थित अलका मैरेज गार्डेन के सभागार में रविवार की शाम ब्याहुत कलवार समाज के तत्वावधान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के कुलदेवता भगवान श्रीबलभद्र जी के समक्ष अध्यक्ष साधना देवी, रवि प्रकाश, जोखू प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, भरत भूषण प्रसाद एवं कामेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर किया।तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी, वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू एवं नीरज कुमार को बुके, फूलमाला, अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं श्री बंशीधर जी की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण देते हुये समाज के संरक्षक जोखू प्रसाद ने कहा कि सम्मान करना हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। इससे व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है और वह जनकल्याण के कार्यों के लिये प्रेरित होता है।उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर के विकास के लिये निःस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे। अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि यह उनके लिये गौरव और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास के लिये पूरी ईमानदारी से काम करूंगी।उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे नगरवासियों और ईमानदारी की जीत है। समारोह में डॉ शशि शेखर वर्मा, कामेश्वर प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, अश्विनी कुमार, भरत भूषण प्रसाद, रवि प्रकाश बबलू आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में विभा रानी, विंदु देवी, बैजनाथ प्रसाद, वीरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सुधीर प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, हरिओम प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, सीताराम जायसवाल, अजय गुप्ता, उमेश प्रसाद, सतीश प्रसाद, जयप्रकाश, मनोज कुमार, बहादुर प्रसाद, राजेश कुमार, दयानंद प्रसाद, पंकज कुमार, सुमित कुमार, शुभम जायसवाल, राहुल कुमार, कृष कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवशंकर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार प्रसाद ने किया।

