भंडरिया(गढ़वा):बड़गड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में रविवार की रात्रि लगभग सात बजे खेती चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई वहीं मृतक के दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया गया। मृतक का नाम सूर्यदेव यादव (55) वर्ष बताया गया है। घायलों में महेश यादव रमेश यादव व गणेश यादव के नाम शामिल हैं। घटना की सुचना पा कर बड़गड़ थाने प्रभारी सहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया तथा अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उसकी पत्नी कौलिया देवी द्वारा जहर दे कर मार दिया गया था । जिसकी सुचना मृतक सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत की मुखिया बिनको टोप्पो को दे कर, मरे हुए बकरी का फोटो लेने के लिये जैसे ही मोबाइल निकाले वैसे ही वहां मौजूद रामकिशुन यादव,राजु यादव, संतोष यादव, कौलिया देवी आदि सहित कुल ग्यारह लोगों ने टांगी व लाठी से पीट कर सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी वहीं मृतक के दोनों पुत्र महेश यादव व गणेश यादव को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया । इधर महेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया।उन्होंने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाई है। इधर इस संबंध में पुछे जाने पर बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि हत्या व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कुल ग्यारह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर एग्रेत्तर कार्रवाई की जारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

