धुरकी(गढ़वा):रविवार को धुरकी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता धुरकी के अंचल अधिकारी (CO) विमल कुमार सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाना रहा। वही धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।बैठक में धुरकी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे समाज में सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।इस अवसर पर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के जवान, प्रखंड के प्रमुख समाजसेवी, मुखिया, वार्ड सदस्य और विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
धुरकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान शांतिपूर्ण मनाने पर प्रशासन की सख्त

