रंका (गढ़वा ): जिला गढ़वा अंतर्गत रंका अनुमंडल के भंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम – रोदो निवासी विरेन्द्र कोरवा (उम्र 35 वर्ष) पिता कैलाश कोरवा के हत्या कर शव को जंगल में छुपाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 7 फरवरी 2026 को ग्राम रोदो, थाना भंडरिया, जिला गढ़वा के अजगरवापत्थर जंगल में ग्राम – रोदो के ही विरेन्द्र कोरवा (उम्र – 35 वर्ष) पिता – कैलाश कोरवा का शव पाया गया। मृतक के चचेरे भाई कइल कोरवा पिता सरयु कोरवा ग्राम रोदो थाना भंडरिया के लिखित आवेदन के आधार पर सुरेश भुईयां (उम्र 35 वर्ष) पिता राजनाथ भुईयां,अजय भुईयां (उम्र 32 वर्ष) पिता राजदेव भुईयां, राजनाथ भुईयां (उम्र 60 वर्ष) पिता दुबराज भुईयां अभियुक्तों के विरुद्ध कांड संख्या 12/26 दिनांक -07/02/2026 धारा -103 (1)/ 238/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।हत्या का त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया तत्पश्चात अनुसंधान में मिले साक्ष्यों के आधार पर कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त चार अभियुक्त 1. सुरेश भुईयां पिता राजनाथ भुईयां, 2. अजय भुईयां पिता राजनाथ इस, 3.राजनाथ भुईयां पिता दुबराज भुईयां,4.सीता राम भुईयां (उम्र 20 वर्ष) पिता राजनाथ भुईयां चारो ग्राम-रोदो, थाना भड़रिया जिला गढ़वा को माननीय न्यायालय गढ़वा में अग्रसारित किया गया है। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि इन चारों अभियुक्तों के द्वारा योजना बनाकर पुराना रंजीस को लेकर मृतक की हत्या कर रोदो के अजगरवापत्थर जंगल में शव को छिपा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी दिन शुक्रवार को मृतक विरेन्द्र कोरवा साईकिल से बिराजपुर बाजार गया था। बाजार में ही मृतक विरेन्द्र कोरवा को अभियुक्त सुरेश भुईयां,अजय भुईयां और सीता राम भुईयां ने देखे।पुराना रंजीस के कारण सुरेश भुईयां ने अपने दोनों भाईयों को बुला लिया और वहीं पर विरेन्द्र कोरवा को मारने के लिए योजना बनाया कि वह अकेले बाजार आया है। जैसे ही वह घर लौटता है तो बीच रास्ते में ही सुनसान जगह देखकर उसका काम तमाम कर देंगे। विरेन्द्र कोरवा जब बाजार से लौट रहा था तब तक अंधेरा हो चूका था। तीनों ने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए अजगरवापत्थर जंगल में पहुंचे और सुनसान जंगल क्षेत्र देखकर विरेन्द्र कोरवा पर झपट पड़े और रोड किनारे झाड़ी में मारपीट और गर्दन दबा कर हत्या कर दिए, जिससे विरेन्द्र कोरवा की मृत्यु हो गई। फिर तीनों के द्वारा राजनाथ भुईयां के साथ मिलकर हत्या करने के स्थान से लगभग 500 मीटर दूर घने जंगली झाड़ी में शव को फेंक छिपा दिया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और मृतक की साईकिल जब्त किया गया है।इस छापामारी दल में भंडरिया थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पुअनि दिलीप कुमार रंजन, किशोर कुमार, सअनि संतू कुमार,नंद कुमार रवि, आरक्षी अनिल कुमार,राजू राम, महादेव उरांव, धर्मेंद्र सिंह, सैमूएल नाग, चौ० अमित कुमार सिंह एवं अजय कुमार पासवान शामिल थे।

