केतार(गढ़वा):आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय केतार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों और प्रमुख स्थानों पर झंडोत्तोलन के समय और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।जिसमें प्रखंड कार्यालय में सुबह 09:00 बजे निश्चित किया गया है।वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 09:20 बजे,अम्बेडकर चौक 09:30 बजे,मध्य विद्यालय केतार 09:40 बजे,झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक 09:50 बजे,
बीआरसी केतार 10:05 बजे,
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय 10:25 बजे,थाना परिसर केतार 11:00 बजे झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया।प्रखंड की सभी पंचायतों में भी झंडोत्तोलन के लिए सुबह 09:40 बजे का समय निर्धारित किया गया है।झंडोतोलन कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पंचायत वार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया।बलिगढ़ में राम कुमार प्रजापति, केतार में आयुषी चौबे,लोहरगाड़ा में विनय कुमार और मुकुन्दपुर में आदित्य कुमार सहित अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।अम्बेडकर चौक एवं कोल रोड मोड़ पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें सुरेश राम, रामनारायण राम, राजनाथ राम, मनोज फौजी और रामकुमार राम को सदस्य बनाया गया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर गरिमापूर्ण तरीके से राष्ट्रीय उत्सव को संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

