केतार(गढ़वा):प्रखंड के ताली निमिया टोला निवासी सुबोध राम की 18 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की बैंगलोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनी अपनी बहन पूनम कुमारी जेएसएलपीएस (JSLPS) के माध्यम से बैंगलोर में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान वह डेंगू की चपेट में आ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को जैसे ही युवती की मौत की खबर गांव पहुंची,परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही समाजसेवी पंकज सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

