Breaking

झारखंड सरकार मैया सम्मान के सम्मान में लगी हुई है,वहीं राज्य के दिव्यांगजनों के अपमान कर रही है:रविकांत चंद्रवंशी

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

केतार।लोहिया समता उच्च विद्यालय केतार स्थित प्रखंड स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती समारोह दिव्यांग संघ के द्वारा मनाया गया।सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय दिव्यांग संघ अध्यक्ष कमलेश बिहारी एवं संचालन संघ के उपकोषाध्यक्ष जयराम पासवान ने किया।जयंती समारोह के बाद प्रखंड क्षेत्र से आए हुए दिव्यांग जनों ने अपनी अपनी समस्या रखें।संघ ने सभी दिव्यांगजनों की समस्या को सूचीबद्ध किया।इस कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्या रखें।दिव्यांगजनों ने बताया कि यूआईडी कार्ड,पेंशन,शौचालय, आवास एवं अन्य सरकारी लाभ के लिए दर दर भटक रहे है।उन्हें कोई सुनने वाला नहीं है।दिव्यांग लाचार बेबस की जिंदगी जीने पर मजबूर है,जबकि सरकार के द्वारा दिव्यांगों के लिए बहुत ही लोक कल्याण कारी योजना संचालित कर रही है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए दिव्यांग जन ठोकरें खा रहे हैं। इस बैठक में दिव्यांगों की समस्या को सूचीबद्ध किया गया है और संघ निर्णय लिया कि यदि प्रशासन हमारी समस्या नहीं सुनती है तो क्रमबद्ध आंदोलन होगा।केतार प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को एक तल्ले पर करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया।ताकि दो तल्ले पर दिव्यांग जनों को अपनी पेंशन योजना से संबंधित कार्य को लेकर आने-जाने में बहुत मुश्किल होती है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रविकांत चंद्रवंशी ने बताया कि झारखंड सरकार दिव्यांगों के प्रति बेरुखी से पेश रही है।जबकि राज्य के दिव्यांग 521 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है।हमलोग दिव्यांग है हमे सहारे की आवश्यकता है,परंतु झारखंड सरकार मैया सम्मान के सम्मान में लगी हुई है,वहीं राज्य के दिव्यांगजनों के अपमान में कर रही है।पिछले चुनाव में हेमंत सरकार ने वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो दिव्यांगों को पेंशन ढाई हजार दिया जाएगा।परंतु हेमंत सरकार का एक कार्यकाल बीत गया और दूसरा कार्यकाल में भी इन्होंने दिव्यांगों की समस्या की समाधान नहीं किया।वही प्रखंड सचिव श्याम बिहारी राम ने बताया की हम लोगों की समस्या की समाधान प्रखंड कार्यालय में नहीं किया जाता है। बहुत सारे दिव्यांगों की पेंशन 1 वर्ष से अधिक समय से बंद है।दिव्यांगजन किसी प्रकार से दो तल्ले पर जाते हैं परंतु उनको समझा बुझाकर घर उन्हें घर भेज दिया जाता है।इस मौके पर अनुमंडलीय दिव्यांग संघ अध्यक्ष कमलेश बिहारी,मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता,झामुमो नेता,छोटन सिंह,अध्यक्ष रविकांत चंद्रवंशी, सचिव श्याम बिहारी राम, कोषाध्यक्ष श्याम नंदन यादव, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, उपकोषाध्यक्ष जय राम पासवान शाहिद प्रखंड के दर्जनों दिव्यांग जन उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company