श्री बंशीधर नगर :स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया । युवा दिवस पर विद्यालय से नगर बाजार तक प्रभात फेरी निकाली गयी । जनमानस में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति प्रेम भावना जागृत करने हेतु भैया-बहनों के “विदेशी हटाओ, स्वदेशी अपनाओ!! विवेकानन्द का यह संदेश, स्वच्छ सुन्दर भारत देश!! ” जैसे नारों से नगर बाजार गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हम संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वदेशी अपनाएंगे और भारत भव्य बनाएंगे। विवेकानन्द का कहना था–उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत-अर्थात् उठो!जागो!लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत ।इस वाक्य को अपने जीवन में उतारकर ही हम सफलता की ओर उन्मुख हो पाते हैं।” विद्यालय के कक्षा षष्ठ से दशम तक के 610 भैया- बहन प्रभात फेरी में उपस्थित रहे।

