केतार(गढ़वा):कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी डॉ नारेंद्र चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत मुकुंदपुर,मायर के सैकड़ों गरीब असहाय,वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।ठंड के मौसम में इस पहल से लाभुकों में राहत देखी गई।समाजसेवी डॉ नारेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल उपलब्ध कराया गया है।इस पहल को ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण से गरीब और असहाय लोगों को काफी सहूलियत मिली है।कंबल वितरण कार्यक्रम अरविंद वर्मा,दिनेश चंद्रवंशी,पप्पू चौधरी,नगीना वियार,उदयनाथ चौबे,महेशी वियार,शिव भरोस सिंह सहित काफी संख्या में असहाय एवं वृद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।

