Breaking

सगमा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी शोक संवेदना

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read
Ranjan Yadav

 सगमा (गढ़वा): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सगमा प्रखंड के दिवंगत पुराने कार्यकर्ता सैलु जयसवाल सहित तीन शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। इस क्रम में वे सबसे पहले नौजवान संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे शैलेंद्र कुमार उर्फ सैलू जयसवाल के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि नौजवान संघर्ष मोर्चा के गठन के समय सैलू जयसवाल ने संस्थापक सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं। सैलू जयसवाल पार्टी की रीढ़ की तरह कार्य करते थे और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसके बाद भानु प्रताप शाही मकरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निर्जय कुमार बैठा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं शोनदिहा गांव निवासी भाजपा प्रखंड महामंत्री राजू गुप्ता की माता के निधन पर भी उन्होंने संवेदना प्रकट की।इस दौरान उनके साथ अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, पूर्व जिला मंत्री राजेश जयसवाल, वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, धर्मजीत यादव, रविरंजन यादव, बुधन साह, गुलाब पासवान, अश्वनी मिश्रा, अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company