रंका (गढ़वा)’रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा,बाहाहारा पंचायत के मुखिया किरण देवी एवं तमगेकला पंचायत के मुखिया रिंकी देवी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सैकड़ों किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया। इसके संबंध में एग्री क्लीनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक नसीम अहमद, सहायक प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने आजाद सिपाही को बताया कि रंका प्रखंड के दो पंचायत तमगेकला और बाहाहारा के किसानों का चयन चना बीज के लिए किया गया था।जो संबंधित पंचायतों के मुखिया,बीडीसी, वार्ड सदस्य एवं किसान मित्र के द्वारा बनाए गए किसानों की सूची के अनुसार उनके उपस्थिति में प्रत्येक किसान को 16 किलोग्राम के दर से सैकड़ों किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिन किसानों को बीज नहीं मिला है उन्हें दूसरे दिन भी बीज का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों ने कहा कि चना बीज वितरण के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल पंचायत तमगेकला और बाहाहारा का चयन किया गया है। ताकि समाज के बंचित वर्गों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके। इस मौके पर बीडीओ शुभम बेला तोपनों,बीएओ संजय कुमार गुप्ता, एग्री क्लीनिक सेंटर के प्रखंड कोर्डिनेटर नसीम अहमद, प्रखंड सहायक कोर्डिनेटर जितेंद्र कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा, तमगेकला मुखिया रिंकी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह,बाहाहारा मुखिया किरण देवी, मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र पासवान,बीडीसी प्रतिनिधि उपेन्द्र भुईयां, किसान मित्र धनंजय यादव एवं पवन कुमार बैठा सहित सैकड़ों महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।

