श्री बंशीधर नगर:- भाजपा मंडल के प्रखण्ड अध्यक्ष विकास पांडे को पुनः बनाया गया है. लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने विकास पांडे इस संबंध में शुक्रवार को जिले में आयोजित महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विकास पांडे ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे.उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे. बधाई देने वालों में जिले के सभी पदाधिकारी ,सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, भाजपा नेता संजय का कसेरा, सोनू पांडे अंकित सिंह अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे. सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मंडल का संगठन और अधिक मजबूत होगा.

