Breaking

Vishnupura News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा विशुनपुरा, भव्य शौर्य पदयात्रा में सैकड़ों की भागीदारी।

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

विशुनपुरा प्रखंड मंगलवार को राम-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से भव्य शौर्य संचलन पदयात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे और सैकड़ों रामभक्तों ने पदयात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत कोचेया स्थित गौरव प्रताप देव के पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रभु श्रीराम की महाआरती के साथ हुई। महाआरती के बाद बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे और भगवा ध्वज के साथ प्रभु श्रीराम के जयघोष करते हुए यात्रा प्रारंभ की।
पदयात्रा गांधी चौक, चकचक मोड़, शंकर मोड़, ग्रामीण बैंक मुख्य पथ होते हुए विष्णु मंदिर प्रांगण पहुँची, जहाँ अंतिम जयघोष के साथ इसका समापन किया गया।पूरे मार्ग में महिला, पुरुष और युवाओं की प्रभावशाली भागीदारी देखने को मिली। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशुनपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
विश्व हिंदू परिषद जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडे ने कहा- शौर्य संचलन प्रभु श्रीराम की मर्यादा, धर्म और साहस को जन-जन तक पहुँचाने की प्रेरक यात्रा है। राम के आदर्श अनंतकाल से समाज का मार्गदर्शन करते आए हैं, और आज भी वही शक्ति हमारे भीतर जागृत करते हैं।
प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा- प्रभु श्रीराम सत्य, न्याय, करुणा और मर्यादा के प्रतीक हैं। शौर्य संचलन हमारी आस्था, संस्कार और हिंदू समाज की एकजुटता का जीवंत उदाहरण है। रामभक्ति से ही समाज में सद्भाव और शक्ति का संचार होता है।
यात्रा में सोनू सिंह, शुभम चौबे, अनिमेष, विश्वनाथ सिंह, प्रवीण कुमार पांडे, अभिषेक पांडे, रामजन्म शाह, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company