Breaking

अति पिछड़ा आदिवासी बहुल गांव में 250 जरूरतमंदों के बीच किया गर्मवस्त्र का वितरण

गीतांजली टुडे न्यूज़
1 Min Read

मेराल(गढ़वा):आनंदमार्ग प्रचारक संघ, शाखा-मेराल के रजत जयंती के विशेष अवसर पर आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के द्वारा प्रखंड के अति पिछड़ा आदिवासी बहुल गांव रामबांध में शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच गर्मवस्त्र का वितरण किया गया। सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों का वितरण मानवता की भलाई और सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से लोगों के बीच श्वेटर, जैकेट, इनर, टोपी, मोफ्लर, मोजा, शर्त पेंट, साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर आचार्य अविन्द्रानंद अवधूत ने लोगों के बीच प्यार बांटते हुए कहा कि “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है” के दर्शन द्वारा निर्देशित, जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन राहत और दीर्घकालिक विकास सहायता प्रदान किया जाता है। विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि जगत के कल्याण के लिए निः स्वार्थ सेवा आनंद मार्ग के दर्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त शिविर को आचार्य गोपीकृष्नानंद अवधूत, ब्रह्चारणी चयनिका आचार्या, मदन कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। शिविर को सफल बनाने में अनिल टोपो, सीता राम उरांव, वार्ड सदस्य नागेंद्र उरांव, सुनील ठाकुर, रंजीत कुमार, रोहित कुमार, सच्चिदानंद कुशवाहा, देवीशरण गुप्ता, मदन कुमार का विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन प्रोफेसर राज मोहन के द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company