
सगमा(गढ़वा): भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव (छोटे राजा) की पहल पर बरवा दोहर से पुतूर स्कूल तक और मुखिया अनिता देवी के घर से लेकर हनुमान मंदिर से लेकर लखा चंद्रवंशी के घर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए मिट्टी मोरम भरवाने का कार्य कराया गया। सड़क की स्थिति काफी खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव से सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने तत्काल संज्ञान लिया और सड़क पर मिट्टी मोरम भरवाया जा रहा है । इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगा
इस मौके पर डॉ. हरिदास यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए विधायक अनंत प्रताप देव लगातार प्रयासरत हैं।दुर्गा पूजा भी स्कूल रखता है और ग्रामीणों चलने काफ़ी दिक्कत होता है लेकिन अब लोगो दिक्कत है डा हरिदास यादव ने कहा की बच्चों को स्कूल आने जाने काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था अब सड़क बन जाने बच्चों को आने जाने में सुविधा होगा
मौके पर विजय यादव, बसंत पाल, अभिमन्यु यादव, राजेश यादव, प्रेममन यादव सिकंदर राम श्रीकांत यादव सुरेंद्र बैठा पंकज यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

