Breaking

लातदाग में रॉयल आटा चक्की मिल का उद्घाटन, लघु उद्योगों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: डीसी

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

मेराल(गढ़वा):प्रखंड के लातदाग गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बीएड कॉलेज के सामने गुरुवार को रॉयल आटा चक्की मिल का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर एवं मशीन का स्विच ऑन कर किया। इस अवसर पर गढ़वा, मेराल एवं लातदाग क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यवसायी गणमान्य तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। गढ़वा-टंडवा के प्रसिद्ध व्यवसायी सतीश गुप्ता ने लातदाग गांव स्थित अपनी पैतृक जमीन पर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित स्वचालित आटा चक्की मिल संयंत्र स्थापित किया है। इस संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने कहा कि जिले में लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ऐसे उद्योग रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आटा चक्की मिल के संचालन से स्थानीय किसानों को अपने गेहूं की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध हो सकेगा। किसानों से स्थानीय स्तर पर गेहूं की खरीद होने से उन्हें अपने कृषि उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि एवं उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उपायुक्त ने मिल संचालक को उत्पाद की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना किसी भी उद्योग की प्राथमिकता होनी चाहिए।कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन अरुण पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सूरज गुप्ता, डॉ. पतंजलि केसरी, मुखिया बेबी गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी, मिल संचालक सतीश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कुमार गौरव, मंटू गुप्ता, उमेश कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, प्रो. अजय प्रसाद, प्रो. उमेश सहाय, ज्वाला तिवारी, विनय गुप्ता, मदन केसरी, संजय भगत, मदन यादव, ललनी यादव, शिवशंकर प्रसाद एवं हरेकृष्ण मेहता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|