केतार(गढ़वा):प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत में दुर्गा पूजा महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रम का मंगलवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीमती चंद्रावती देवी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साह का माहौल बन गया है।उद्घाटन समारोह के दौरान केतार थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, पाचाडुमर मुखिया श्याम सुंदर बैठा,समाजसेवी पंकज सिंह,सुरेंद्र प्रसाद,विकास सिंह,संतोष ठाकुर, सहित रामलीला समिति के अध्यक्ष उदय प्रसाद, विमलेश पासवान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान दुर्गा पूजा सह रामलीला समिति की ओर से मुख्य अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट और माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद उपस्थित दर्शकों ने पारंपरिक रामलीला मंचन का आनंद लिया। समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा और रामलीला महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पाचाडुमर में रामलीला का भव्य आगाज, प्रमुख चंद्रावती देवी ने किया शुभारंभ

