भंडरिया(गढ़वा):भंडरिया प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में ग्रामीण सहिया, सेविका दीदी के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में तीन सदस्यीय टीम प्रखण्ड पीएलवी राजेश कुमार चौधरी थाना के पीएलवी लाजारूस तुर्की, चिनियां प्रखण्ड पीएलवी कलामुदीन अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वहीं मंच का संचालन पीएलसी राजेश कुमार चौधरी
बताया कि डीएलएसए से जुड़े पीएलवी के प्रयासों से ग्राम स्तर पर किशोर-किशोरियों, महिलाओं व पुरुषों के साथ सीधे संवाद कर महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया विभिन्न गतिविधियाँ जैसे नुक्कड नाटक, जागरूकता रैली एवं शपथ के माध्यम से जन जागरूकता को बढ़ावा भंडरिया ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर योजनाओं से संबंधित कई प्रकार से मदत कर ग्रामीण जनों को महिला हिंसा रोकने के लिए प्रेरित और जागरूक करने डीएलएसए के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अंतिम व्यक्ति तक योजना और अभियान को पहुंचाया जाए। ग्रामीण स्तर पर योजनाओं को पहुंचाने के साथ-साथ भंडरिया प्रखण्ड के अन्य विभागों द्वारा भी सामूहिक प्रयास किये जा रहे है। कानूनी सहायता केंद्र भंडरिया ब्लॉक में स्थापित लोक अधिकार केन्द्रों के माध्यम से भी जागरूकता की पहल की जा रही है। वहीं कानूनी सहायता केंद्र भंडरिया थाना पीएलवी लाजरूस तिर्की ने थाना स्तर पर आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर निःशुल्क कानूनी जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु जागरूकता अभियान में महिला उत्पीडन, बाल मजदूरी, जमीनीं विवाद, बाल विवाह, कानूनी जानकारी, निशुल्क सहायता, विकलांक्ता पेंशन, साईबर काराईम, बाल ट्राईफिकिंग पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया। एवं हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। एवं डीएलएसए जुड़े पिएलवी कलामुदीन अंसारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जमीन से जुड़े विवादों में जल्दबाजी नहीं करें, सीधे कानून की जानकारी के माध्यम से जमीन के विवाद में किसी भी प्रकार की मारपीट, धमकी या जबरदस्ती करने के बजाय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा, कानूनी सहायता केंद्र भंडरिया ब्लॉक, में पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया का सहारा लें। अपने अधिकारों और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की सही जानकारी रखें। विवाद होने पर संबंधित प्रशासन, पुलिस या विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लें आपसी समझौते की संभावना हो तो शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से समाधान करें। इस कार्यक्रम में सेविका दीदी रीता शर्मा, अनीता शर्मा रूबी देबी सुषमा देवी, निर्मला कुजूर, गुलाबी देवी, नीलिमा तिगा, बारामती टोप्पो, मुन्नी देवी, मंजू देवी, चिंता कुजूर, गीता देवी, सुचिता बड़ा, नील कुरूम तिग्गा, कुलवंती देवी, चंद्रमणि बाखला, मतियस खलखो इत्यादि लोग उपस्थित थें।

