श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के सिंहपुर ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में शनिवार को भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.। विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये सेवा निवृत शिक्षक अर्जुन राम ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृति एक प्रक्रिया है.उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सहायक अध्यापक विनोद ठाकुर ने लगभग 23 वर्षो तक इस गांव में शिक्षा का अलख जगाया।.विद्यालय की नींव रखने से आजतक इन्होंने विद्यालय का कुशल संचालन किया.इन्होंने समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित किया और ग्रामीणों व बच्चों के दिल मे अपना छाप छोड़ा.श्रीराम ने उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना किया.उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार के प्रधानाध्यापक सुधीर चौबे ,ने इनके कार्यो की प्रशंसा करते हुये इनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना किया.विदाई समारोह को सहायक अध्यापक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप देव,शिक्षक अलीम अंसारी,ग्रामीण मुंद्रिका पासवान,पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर ,पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पासवान सहित अन्य ने उनके कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि ये एक कर्तव्य निष्ट शिक्षक है अपने कर्तव्यों के प्रति इनका गहरा लगाव था.सबो ने इनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना किया.सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक विनोद ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय संचालन में जो सहयोग मिला तथा यहां उन्हें जो प्यार व सम्मान मिला उसे कभी भुला नही सकेंगे।.उन्होंने कहा कि जीवनपर्यंत वे हर क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग के लिये तैयार रहेंगे.पंचायत के मुखिया, उप मुखिया सहित ग्रामीणों ने अंगवस्त्र व फूलमाला देकर उन्हें सम्मानित किया. बच्चों ने उपहार दिये. वहीं शिक्षक विनोद ठाकुर ने भी विद्यालय भवन निर्माण के लिये भूमि दानदाता के पुत्र नाथू पासवान व राधेश्याम पासवान को शॉल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. अपने शिक्षक को विदा होते देख बच्चों के रोने से ग्रामीणों की आंखे नम हो गई.मौके पर शिक्षक अलीम अंसारी,अनूप विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार ठाकुर,सहायक अध्यापक संघ के सचिव हृदया प्रसाद गुप्ता,आशिष कुमार,सत्येन्द्र कुमार ठाकुर,कुमारी नीलम पांडेय,मंजू गुप्ता,बबिता सिंह,अंजू गुप्ता,बबिता कुमारी, बिनोद महतो,सत्यदेव कुमार,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुमारी रानी चंचला, ममता कुँवर,मुखिया मनोज ठाकुर,उपमुखिया शारदा पासवान, प्रशांत सिंह,अभय कुमार पांडेय,सुदामा पांडेय,ईश्वरी चौधरी,मुंद्रिका पासवान,हरिहर राम,राममिलन पासवान,राजेश कुमार पासवान सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. समारोह का संचालन शिक्षक अनूप विश्वकर्मा ने किया.।

