Breaking

आरपी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता सप्ताह मेगा शिविर आयोजित, केवाईसी से सुरक्षित बैंकिंग का दिया संदेश

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

 गढ़वा जिला अंतर्गत कल्याणपुर जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता सप्ताह मेगा शिविर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड ग्रामीण बैंक के एफएलसी राजीव कुमार दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उदिप्त प्रकाश एलडीओ वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केवाईसी बैंकिंग प्रणाली की एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके तहत बैंक एवं वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान, पते, व्यवसाय की प्रकृति एवं वित्तीय स्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

उन्होंनें कि यह प्रक्रिया मनी लॉन्ड्रिंग, टेररिस्ट फाइनेंसिंग एवं प्रोलिफेरेशन फाइनेंसिंग जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत अनिवार्य है। केवाईसी न केवल बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाता है, बल्कि ग्राहकों के धन और हितों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में अरुण कुमार आरएम झारखण्ड ग्रामीण बैंक पलामू सी-केवाईसी एवं री-केवाईसी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी!

इस अवसर पर प्रदुमन कुमार एसीबी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा टंडवा, सत्यदेव कुमार रंजन जिला अग्रणी प्रबंधक गढ़वा सी-केवाईसी प्रणाली के माध्यम से एक बार किया गया केवाईसी अपडेट सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में मान्य होता है। यूनिक केवाईसी आइडेंटिफिकेशन नंबर से पंजीकरण प्रक्रिया सरल हुई है तथा दस्तावेजों का सुरक्षित डिजिटल संग्रहण संभव हुआ है। इससे लागत में कमी, पारदर्शिता और सुरक्षा में वृद्धि हुई है।

 कहा कि केंद्रीय केवाईसी प्रणाली के तहत डेटा सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में संग्रहीत किया जाता है, जिसे केवल अधिकृत संस्थाएं ही नियामकीय प्रावधानों के अंतर्गत एक्सेस कर सकती हैं।   

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित एफएलसी एसबीआई कमल कुमार,आरपी कॉलेज के डायरेक्टर,विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक,जिला सन्वयक श्याम सुन्दर महतो को-ऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा,आरसेटी से अभिषेक तिवारी,सुरेन्द्र रवि,विभिन्न बैंको के बीसी, बैंक सखी तथा सैकड़ों खाताधारक/ छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।

बैठक के अंत में खाताधारकों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं,डिजिटल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित और जागरूक बैंकिंग व्यवस्था को अपनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company