नगर ऊँटारी (गढ़वा):बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, सिरिया टोंगर, नगर ऊँटारी, जिला गढ़वा (झारखंड) में ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती की उपासना का पावन पर्व बसंत पंचमी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक गरिमा से सराबोर नजर आया।
शुभ अवसर पर विद्यालय में माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के सभी धार्मिक अनुष्ठान विद्यालय के सम्मानित प्राचार्य श्री रविश प्रजापति एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनामिका प्रजापति के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह, निदेशक श्री मनीष सिंह, उपनिदेशक श्री युवराज सिंह, काउंसलर श्रीमती ऋचा सिंह, शिक्षकगण भावना ओझा, अलका तिवारी, गार्गी जायसवाल, प्राची पाठक, राजकुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
छात्रों ने अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर अपने संदेश में अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह ने शिक्षा को जीवन का मूल आधार बताया, वहीं निदेशक श्री मनीष सिंह ने विद्या को संस्कार और नवाचार से जोड़ने पर बल दिया। उपनिदेशक श्री युवराज सिंह ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया तथा प्राचार्य श्री रविश प्रजापति ने माँ सरस्वती की आराधना को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं विद्यालय परिवार ने माँ सरस्वती से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल, सफल और संस्कारित भविष्य की कामना की।

