कांडी(गढ़वा):कांग्रेस के युवा नेता प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। मंत्री ने जल्द समाधान और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दिए गए मांग पत्र में कांडी प्रखंड अंतर्गत बेलहत से पतीला, भया, सेमौरा से होते हुए कांडी मुख्य पथ सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य, साथ ही कांडी पथ पर दिनेश चौबे के घर से रामबांध होते हुए गवर्नर रोड तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त राणाडीह स्थित गवर्नर रोड के सामने कोयल नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग भी प्रमुख रही। इस संबंध में प्रभात दुबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि उनके स्वर्गीय बाबा ददई दुबे ने इस क्षेत्र के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए, किंतु कुछ सपने अभी अधूरे हैं। “उन अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना मेरा धर्म है”
प्रभात दुबे बिना पद और दिखावे के, सिर्फ जनसेवा को अपना ध्येय मानकर हर समय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। जनता से जुड़ाव और सरल स्वभाव के कारण वे युवाओं और ग्रामीणों के बीच एक भरोसेमंद नेता के रूप में पहचान बना चुके हैं।

