Breaking

नए साल के जश्न के लिए पनघटवा डैम बना आकर्षण का केंद्र,प्रकृति की गोद में पिकनिक का सुरक्षित और सुंदर ठिकाना

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

डंडई(गढ़वा):गढ़वा। नववर्ष के आगमन के साथ ही हर किसी के मन में कहीं घूमने-फिरने और परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने की इच्छा होती है। अगर आप भी नए साल की शुरुआत प्रकृति की गोद में करना चाहते हैं, तो गढ़वा जिले का प्रसिद्ध पनघटवा डैम आपके लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित पर्यटन स्थल साबित हो सकता है। डंडई व धुरकी प्रखंड की सीमा पर स्थित पनघटवा डैम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। चारों ओर फैली हरियाली, घने जंगल और दो ऊंची पहाड़ियों से घिरा यह डैम पर्यटकों को अपनी ओर स्वतः आकर्षित करता है। डैम की गहराई अधिक होने के कारण इसमें सालों भर पानी भरा रहता है, जिससे इसकी खूबसूरती हमेशा बनी रहती है। खासकर दिसंबर और जनवरी माह में यहां दूर-दराज से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं और प्राकृतिक वादियों का भरपूर आनंद उठाते हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डैम में नौका विहार की सुविधा उपलब्ध है। एक छोर से दूसरे छोर तक नाव से घूमना लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है। पर्यटन विभाग द्वारा डैम के दोनों ओर बैठने के लिए आकर्षक शेड का निर्माण कराया गया है। वहीं डैम के बीचों-बीच बनी पानी की टंकी और दाएं-बाएं ओर से निकली बड़ी नहरें इसकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। यहां का शांत वातावरण और मनमोहक दृश्य लोगों को मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए मजबूर कर देता है। नववर्ष के मौके पर पनघटवा डैम पिकनिक स्पॉट के रूप में खास पहचान बना चुका है। दिसंबर माह से ही लोग यहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचने लगते हैं। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। कई विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी पिकनिक मनाने के लिए इस स्थल को चुनते हैं। एक बार यहां आने के बाद पर्यटक दोबारा आने की इच्छा जरूर जताते हैं।

आने का रास्ता पूरी तरह सुगम- 

पनघटवा डैम तक पहुंचने के लिए अलग-अलग दिशाओं से सुगम मार्ग उपलब्ध हैं।

गढ़वा जिला मुख्यालय से मेराल व डंडई मुख्य सड़क होते हुए आसानी से डैम पहुंचा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश से आने वाले पर्यटक श्री बंशीधर नगर और धुरकी के रास्ते डैम तक पहुंचते हैं।

छत्तीसगढ़ से आने के लिए कनहर नदी पार कर सीधा संपर्क मार्ग है।

गढ़वा से टेंपो, चार पहिया वाहन और बस की नियमित सुविधा उपलब्ध है, जिससे पर्यटकों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होती।

नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन डैम पर रहते है तैनात—

नववर्ष के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहता है। डंडई थाना और धुरकी थाना की पुलिस बल पिकनिक स्थल पर तैनात रहती है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कुल मिलाकर, अगर नए साल में घूमने का मन है और प्रकृति के करीब कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो इस बार पनघटवा डैम जरूर आएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company