Breaking

भानु प्रताप शाही ने दुर्गा पूजा समितियों को दिया नगद सहयोग

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

सगमा (गढ़वा)। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी के अवसर पर क्षेत्र की समस्त दुर्गा पूजा समितियों को नगद सहयोग प्रदान किया है। पैर में चोट लगने के कारण इस बार वह पूजा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने दुख जताया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मां दुर्गा की आराधना, पूजा पंडालों की भव्य सजावट और रामलीला के आयोजन में शामिल होकर लोगों के साथ त्योहार की खुशियां बांटने की इच्छा थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। भानु प्रताप शाही ने कहा कि भले ही वह शारीरिक रूप से लोगों के बीच उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनका मन और भावनाएं हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ हैं। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच उपस्थित होंगे और पहले की तरह क्षेत्रवासियों की सेवा में जुट जाएंगे। उन्होंने सभी से विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के संकल्प के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, धर्मजीत यादव, रवि रंजन यादव, संतोष कुशवाहा, हीरा यादव, निर्जय बैठा, प्रताप यादव, चंदन कुशवाहा, अशोक गौड़ एवं बिहारी प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|