केतार(गढ़वा):।प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल माँ चतुर्भुजी शक्ति पीठ केतार में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद और बंशीधर नगर के एसडीजीएम आलोक ओझा ने पहुँचकर माँ भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों न्याय अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर विकास समिति की ओर से एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ समिति के पदाधिकारियों ने प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश राजीव आनंद और एसडीजीएम आलोक ओझा को माँ भगवती की मनमोहक प्रतिमा और पावन चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद ज्वाला प्रसाद, मंदिर विकास समिति के संरक्षक राम विचार साहू, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव हेमंत कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद और कुंडल सिंह,पुजारी मुकुंद वैध सहित कई गणमान्य लोग व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।अधिकारियों के आगमन से मंदिर परिसर में एक सुखद और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
मां चतुर्भुजी धाम पहुंचे न्यायिक अधिकारी, हुआ भव्य स्वागत

